Duniya chale na Lyrics | Lakhbir Lakha
Duniya chale na Shri Ram ke Bina
Singer: Lakhbir Singh Lakha
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।
सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
सीता मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्षण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना,
दुनिया चलें ना श्री राम …..
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात हमने समझ ली है,
रावण मरे नी श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना,
दुनिया चलें ना श्री राम …..
सिंहासन पे बैठे है श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना,
दुनिया चलें ना श्री राम …..
Duniya Chale na | Shri Bala Ji Bhajan