![Bhala Kisi Ka](https://bhajan-song.rockyraja.com/wp-content/uploads/2024/04/Bhala-Kisi-Ka-e1714347185937.jpg)
Bhala Kisi Ka Kar Na Lyrics | Kumar Vishu
Bhala Kisi Ka Kar Na Sako To
Singer: Kumar Vishu, Bura Kisi Ka Mat Karna
तर्ज: क्या मिलिये ऐसे लोगों से, फिल्म: इज़्ज़त
भला किसी का कर ना सको तो
बुरा किसी का मत करना
पुष्प नहीं बन सकते तो
कांटे बनकर मत रहना
बन ना सको भगवान अगर तुम
कम से कम इंसान
नहीं कभी शैतान बनो तुम
नहीं कभी हैवान बनो
सदाचार अपना ना सको तो
पापों में पग मत रखना
पुष्प नहीं बन सकते तो , तुम कांटे बनकर मत रहना
घर ना किसी का बसा सको तो
झोपड़िया ना जला देना
मरहम पट्टी कर ना सको तो
खार नमक ना लगा देना
दीपक बनकर जलना सको तो
अंधियारा भी मत करना
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , कांटे बनकर मत रहना
सत्य वचन ना बोल सको तो
झूठ कभी भी मत बोलो
प्यास बुझा ना सको किसी की
जहर पिलाते भी डरना
राम नाम की माला लेकर
सुबह श्याम भजन करना
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम , कांटे बनकर मत रहना
Bhala Kisi Ka Kar Na Sako | Bhajan by Kumar Vishu