Aaj Na Chhodenge Lyrics | Kati Patang
Aaj Na Chhodenge Song Lyrics Kishore Kumar | Lata Mangeshkar
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली होली है …..
अपनी अपनी किस्मत है ये
कोई हँसे, कोई रोये
रंग से कोई अंग भिगोये रे
कोई असुवन से नैन भिगोये …..
रहने दो ये बहाना
क्या करेगा ज़माना
तुम हो कितनी भोली
खेलेंगे हम होली
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली …..
ऐसे नाता तोड़ गए है, मुझ से ये सुख सारे
जैसे जलती आग किसी बन में, छोड़ गए बंजारे …..
दुःख है एक चिंगारी
भर के ये पिचकारी
आयी मस्तों की टोली
खेलेंगे हम होली
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली …..
Aaj Na Chhodenge Lyrics | Lata, Kishor, Kati Patang