Leke Pooja Ki Thaali

Leke Pooja Ki Thaali Lyrics | Suresh Wadkar

Leke Pooja Ki Thaali Devi Bhajan

लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारू भोली माँ
तू जो देदे सहारा

सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु भोली माँ

ओ माँ ओ माँ

धुल तेरे चरणों की लेकर
माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया
द्वारे तेरे मै आया

रहु मैं तेरा होके
तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारु देवी माँ

तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ

सफल हुआ ये जन्म के मैं था
जन्मो से कंगाल
तूने भक्ति का धन देके
कर दियां मालामाल

रहे जब तक ये प्राण
करूँ तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारू भोली माँ

तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ

Leke Pooja Ki Thaali Bhajan Sing By Suresh Wadkar