Vrindavan Ke Banke Lyrics | Radha Krishna
Vrindavan Ke Banke Lyrics in Hindi
वृन्दावन के बांके बिहारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
हम तुम्हारे पराये नहीं हैं,
गैर के दर पे आये नहीं हैं
हम तुम्हारे पुराने पुजारे,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
हरिदास के राज दुलारे,
नन्द यशोदा के आखोँ के तारे
राधा के सावरे गिरिधारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
अर्जुन ने हथियार जब डाला
मुरली वाले ने आके संभाला
अर्जुन के सारथि गिरधारी
हम से पर्दा करो न बिहारी
Vrindavan Ke Banke Bihari